Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन, कांग्रेस में शोक की लहर।

शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन, कांग्रेस में शोक की लहर।

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वे 81 साल की थीं। शीला बीमार चल रही थीं और दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हुआ है। शीला की गिनती दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी। अब उनके पार्थिव शरीर को अकबर रोड़ स्थित निवास पर ले जाया जाएगा और परिवार के लोग अंतिम संस्कार को लेकर फैसला करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट कर शीला के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। कांग्रेस में शीला दीक्षित का कद कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे दिल्ली में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं। बतौर सीएम 15 साल यानी 1998 से 2013 तक दिल्ली में उनका सिक्का चलता था। हालांकि दिसंबर 2013 में अरविंद केजरीवाल के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2014 में पार्टी ने उन्हें केरल राज्यपाल बना दिया, लेकिन शीला ने 25 अगस्त 2014 को इस पद से इस्तीफा दे दिया और सक्रिय राजनीति में लौट आईं। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार मन बनाया था कि शीला को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाए। हालांकि बाद में पार्टी ने फैसला बदल लिया। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जब पार्टी को दिल्ली में उनकी जरूरत पड़ी तो पार्टी ने राज्यपाल बनाने के बाद फिर उन्हें सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला किया। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से लड़ा था, जहां भाजपा ने अपने दिल्ली अध्यक्ष और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी को मैदान में उतारा था। मनोज तिवारी ने यहां से बहुत बड़ी जीत दर्ज की। उत्तर-मनोज तिवारी ने 3 लाख 66 हजार वोटों से शीला दीक्षित को हराया था।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]