Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • चाकू व लात-घूसो मारपीट करने वाले आरोपियो की जमानत खारिज कर जेल भेजा।

चाकू व लात-घूसो मारपीट करने वाले आरोपियो की जमानत खारिज कर जेल भेजा।

नीमच। श्री नरेन्द्र कुमार भण्डारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक व्यक्ति के साथ चाकू व लात-घूसो से मारपीट करने वाले आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेजा। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक 08.07.2019 रात्री को 10ः30 बजे चल्दू की हैं। आहत शेरूलाल घटना दिनांक को अपने मकान के ऑगन में सो रहा था तभी पूर्व रंजीश को लेकर आरोपीगण जगदीश, देवीलाल, संजय व सुगनाबाई आये और उसे अश्लील गालिया देने लगे और मारपीट करने लगे तथा जगदीश ने आहत के सिर में चाकू से मारी, जिससे खून निकलने लगा। चिल्लाने पर उसका लडका किशन व कमल बीच-बचाव करने आये। जिसका आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ* द्वारा आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का लिखित में घोर विरोध करते हुए तर्क रखा कि आरोपीगण द्वारा रात के अंधेरे में फरियादी के घर में घुसकर चाकू से मारने का अपराध किया है। उक्त अपराध गंभीर प्रकृति का हैं। समाज में बढ़ रहे ऐसे अपराधो को दृष्टिगत रखते हुए आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन निरस्त किया जाना उचित प्रतित होता है। *श्री नरेन्द्र कुमार भण्डारी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच* द्वारा आरोपीगण (1) जगदीश पिता बगदीराम, उम्र-50 वर्ष, (2) देवीलाल पिता जगदीश, उम्र-26 वर्ष, (3) संजय पिता जगदीश, उम्र-18 वर्ष, एवं (4) सुगनाबाई पति जगदीश, उम्र-46 वर्ष, समस्त निवासी ग्राम खेताखेड़ा, थाना जीरन, जिला नीमच द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]