Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 14 मोटरसाइकिल जप्त तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

14 मोटरसाइकिल जप्त तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने कपासन थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ वह वृत्ताधिकारी कपासन दलपत सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कपासन बाबुलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाने के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण लाल व नंदलाल, कॉन्स्टेबल जितेंद्र, लक्ष्मण लाल व सुनील कुमार की पुलिस टीम तैयार कर इन वारदातों का पर्दाफाश करने के निर्देश प्रदान किए थाना कपासन पर दर्ज प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल में तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक रूप अनुसंधान कर आरोपियों मोडा खेड़ा थाना कपासन निवासी मोहनलाल पिता गेहरु जाट व भोपाल सागर निवासी गिरिराज पिता बोथ लाल जाट को गिरफ्तार कर उनकी सूचना से मोटरसाइकिल खरीदने वाले व्यक्ति नगपुरा थाना राशमी निवासी किशनलाल पिता नानुराम चमार से चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दोनों अभियुक्त मोहनलाल जाट व गिरिराज जाट स्मैक पीने के आदी होने से नशे की हालत में मोटरसाइकिल चोरी करते हैं एवं चोरी करने के बाद कम कीमत में किशनलाल को बेच देते हैं। किशन लाल की मोटरसाइकिल रिपेयर की रोलिया में स्वयं की दुकान है जहां मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग अलग करके बेच देता है व रिपेयर में आई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बदल देता है। इन अभियुक्तों से और भी चोरी के वाहन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी की हुई मोटरसाइकिल कपासन भूपालसागर राशमी चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा उदयपुर क्षेत्र से चोरी की गई है। बरामद की गई मोटरसाइकिल में सात हीरो स्प्लेंडर, एक हौंडा शाइन, एक हौंडा सी डी, दो टीवीएस अपाचे, एक पल्सर व दो एचएफ डीलक्स हैं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]