Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सकल बाह्मण#कल्याण समिति महिला मंडल ने लगाए पौधे। हरियाली के लिए लगाए पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प

सकल बाह्मण#कल्याण समिति महिला मंडल ने लगाए पौधे। हरियाली के लिए लगाए पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प

नीमच(निप्र)। सड़क या फुटपाथ के किनारे जब कोई चले तो उन्हें प्रदूषण युक्त नहीं बल्कि स्वच्छ वातावरण मिले, इसलिए रविवार दोपहर 3 बजे ग्वालटोली के समीप हाइवे मार्ग स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन थे। पहले तो सभी ने मिलकर सड़क के किनारे गड्ढ़े खोदे, ताकि उनमें पौधों को अच्छे से एक से डेढ़ फीट गहरे लगाए जा सकें। इसके बाद एक एक कर हर चार कदम पर पौधे लगाए गए। जैसे जैसे पौधे लगते गए जिससे देखते ही देखते यहां का नजारा बदल चुका था। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी ने कहा हर एक मनुष्य को अपने जन्मदिन पर हर साल एक पौधा लगाकर उसकी संभाल करनी चाहिए। सुरक्षा का लिया संकल्प- सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा नीम सहित अन्य प्रजाति के करीब 21पौधों को सुरक्षित रख बढ़ा करने का जिम्मा लिया। पौधे लगने के बाद सभी ने संकल्प लिया कि हम इन पौधों की नित्य देखभाल करेंगे, समय समय पर पानी तो डालेंगे ही सही, साथ ही कोई उन्हें नष्ट करने या हटाएगा तो उनहें भी रोकेंगे। साथ ही जब भी कोई अवसर होगा स्वयं व आमजन को भी पौधारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा। पौधारोपण करने इन्होंने किया सहयोग इस मौके सकल ब्राह्मण कल्याण समिति संस्थापक अध्यक्ष योगेश पंत, उपाध्यक्ष महेंद्र त्रिवेदी, सचिव मनोज शर्मा, संगठन मंत्री पंकज पारिक, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा,सकल ब्राह्मण कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ सचिव मधु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष आरती मेहता, सांस्कृतिक सचिव भावना पंत, प्रचार मंत्री अलका पारिक, मिडिया प्रभारी मेघा पंत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]