Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण

पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण

जिला पुलिस बल नीमच द्वारा पर्यावरण को बचाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा जिला नीमच की सभी पुलिस इकाईयों के प्रभारियों को पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करने हेतु दिये निर्देश।एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना पर किया जा रहा है पुलिस विभाग द्वारा वृक्षारोपण।सभी पुलिस इकाईयों में प्रशासकीय एवं आवासीय परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रगति पर।पर्यावरण की रक्षा हेतु पुलिस विभाग नीमच द्वारा जिलें की सम्पूर्ण इकाइयों में लगभग 1700 पेड़ लगाये जावेंगे। दिनांक 07.07.2019 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन नीमच में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा पर्यावरण रक्षा हेतु वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं पुलिस लाईन नीमच में लगभग 300 पेड़ लगाये गये।वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करने संबंधी शपथ ‘‘मैं शपथ लेता हूॅ कि,पर्यावरण संरक्षण के लिए मैं स्वयं अपने परिवार सहित एक वृक्ष लगाऊॅगा एवं उसकी देखरेख उसी प्रकार से करूॅगा, जैसे अपनी संतान की, परिवार की करता हूॅ या अपनी किसी प्रिय वस्तु की देखरेख करता हूॅ तथा मैं वृक्षों को नष्ट होने से बचाने हेतु पूर्ण प्रयास करूंॅगा। यदि कोई वृक्षों की कटाई करता है, तो मैं उसके विरूद्ध पुलिस विभाग/वन विभाग को सूचना प्रदाय करूॅगा‘‘ भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ली गई। दिनांक 04.07.19 एवं 05.07.19 को कलेक्टर श्री अजय सिंह गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा थाना परिसर रामपुरा एवं थाना परिसर रतनगढ़ में वृक्षारोपण भी किया गया।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, मुख्य लिपिक श्री राजेन्द्र अग्रवाल, स्टेंनो श्री भानुप्रताप राठौर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा तथा पुलिस लाईन नीमच एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम पर आयोजित वृद्वारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, सुबेदार मोहन भर्रातवत, सुबेदार धर्मेन्द्र सिंह गौर सहित पुलिस लाईन एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम स्टॉफ द्वारा वृक्षारोपण किया जाकर पर्यावरण को बचानें का संकल्प किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]