Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पाईप चोरी करने वाले आरोपी की जमानत खारिज कर जेल भेजा।

पाईप चोरी करने वाले आरोपी की जमानत खारिज कर जेल भेजा।

नीमच। श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच द्वारा पाईप चोरी के एक आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का अभियोजन द्वारा विरोध करने पर जमानत आवेदन खारिज कर आरोपी को जेल भेजा। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना दिनांक 13.06.2019 की फरियादी अनिल गोयल के ग्राम जेतपुरा स्थित ग्रीन हाऊस की हैं। फरियादी द्वारा पुलिस थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट लिखाई की उसके कर्मचारी रामचंद्र द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.06.2019 को दिन के 4 बजे उसने आरोपी अमरलाल को एक अन्य व्यक्ति के साथ ग्रीन हाऊस से मोटरसायकल पर एक कट्टे में जे.आई. पाईप सरिये व अन्य सामग्री चोरी कर ले जाते हुए देखा था। पुलिस नीमच सिटी द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2019, धारा 454, 380 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया। नीमच सिटी पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी अमरसिंह व विशाल बंछाडा को गिरफ्तार किया। आरोपी अमरसिंह के कब्जे से पाईप के टुकडे व अपराध में प्रयोग की गई मोटरसायकल को जप्त किया। आरोपी विशाल पूर्व से ही जेल में हैं तथा आरोपी अमरलाल द्वारा जमानत आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *रितेश कुमार सोमपुरा, एडीपीओ* द्वारा आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध करते हुए तर्क रखा कि आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान जप्त हुआ हैं प्रकरण में अन्य आरोपीगण के संबंध में अनुसंधान जारी हैं, यदि आरोपी को जमानत दी गई तो वह अन्य फरार आरोपियो की सहायता कर अनुसंधान को प्रभावित कर सकता है, इसलिए आरोपी को जमातन न दी जाये। जमानत बहस की सुनवाई के पश्चात् *श्री नीरज मालवीय, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नीमच* द्वारा आरोपी अमरसिंह पिता सज्जनसिंह, उम्र-41 वर्ष, निवासी ग्राम दुलाखेड़ा, जिला नीमच द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]