Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पत्रकार संगठन आइसना का 1 दिवसीय संभागीय अधिवेशन 30 जून को नीमच में।

पत्रकार संगठन आइसना का 1 दिवसीय संभागीय अधिवेशन 30 जून को नीमच में।

नीमच। देश के पत्रकारों के सशक्त संगठन आईसना का एक दिवसीय संभागीय अधिवेशन नीमच जिले में पहली बार होने जा रहा है जिसमें नीमच जिले सहित अन्य कई संभागो के पत्रकार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आइसना जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहरा एवं सह मीडिया प्रभारी अफजल कुरेशी ने बताया कि जिला अध्यक्ष हरीश अहीर के नेतृत्व में होने जा रहे इस पहले संभागीय अधिवेशन को लेकर जिले के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है, जिसमे पत्रकारो के हितो सुरक्षा और अधिकारो के साथ प्रशासनिक तौर पर पत्रकार साथियो को उचित सम्मान जैसे विभिन्न गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव के मुख्य आतिथ्य में एवं एन.पी. अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्यभारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, सतीश सिंह सिकरवार राष्ट्रीय महासचिव आइसना, नवनीत जैन प्रदेश अध्यक्ष आइसना, रामविलास शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश वाहने प्रदेश सचिव आइसना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम दिनांक 30 जून को दोप.12 बजे से स्थानीय जय जिनेंद्र रिसोर्ट इंदिरा नगर नीमच में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को लेकर आइसना जिलाध्यक्ष हरीश अहीर ने जिलेभर के सभी पत्रकार साथियो को आमन्त्रित किया है। कार्यक्रम पश्चात सहभोज आप सभी पत्रकार साथियो के साथ होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीमच जिला आइसना टीम द्वारा पुरा सहयोग किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]