Follow Us

  • Home
  • /
  • खेल-संसार
  • /
  • फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में है इतना सोना, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में है इतना सोना, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मॉस्को। फ्रांस ने पिछले दिनों क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता फ्रांसिसी टीम को ट्रॉफी के अलावा 256 करोड़ रुपए की इनामी राशि प्रदान की गई। फीफा की यह ट्रॉफी शुद्ध सोने की बनी हुई है और इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। दुनिया की शीर्ष 32 टीमों ने करीब एक महीने तक इस ट्रॉफी के लिए जद्दोजहद की। इसके बाद इस ट्रॉफी को चूमने का फ्रांसिसी खिलाड़‍ियों का सपना साकार हुआ। 1970 में तैयार हुई ट्रॉफी : इटली के प्रसिद्ध आर्टिस्ट सिल्विय गैजानिगा ने इसका डिजाइन तैयार किया और पहली बार इस 1974 विश्व कप की विजेता टीम को प्रदान किया गया। यह ट्रॉफी 36.8 सेंटीमीटर ऊंची है और 18 कैरेट गोल्ड से निर्मित इस ट्रॉफी का कुल वजन 6 किलो 175 ग्राम है। इसके निचले हिस्से में मैलेकिट के दो हरे पट्‍टे नजर आते हैं। इस ट्रॉफी का मूल्य 150000 डॉलर (1 करोड़ 2 लाख रुपए से ज्यादा) है। इतनी महंगी ट्रॉफी होने के चलते विजेता टीम को इस ट्रॉफी की सोने की प्रतिकृति प्रदान की जाती है। इससे पहले विजेता को मिलती थी जूल्स रिमे ट्रॉफी : फीफा द्वारा 1970 तक विश्व कप विजेता टीम को जूल्म रिमे ट्रॉफी प्रदान की जाती थी। 1970 में जब ब्राजील ने तीसरी बार यह कप (1958, 1962 और 1970) जीता तो उसे यह ट्रॉफी हमेशा के लिए प्रदान कर दी गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]