Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रतनगढ़ मे 8 दिवसीय जैन संस्कार शिविर का आयोजन संपन्न शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग।

रतनगढ़ मे 8 दिवसीय जैन संस्कार शिविर का आयोजन संपन्न शिविर के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग।

निर्मल मुंदड़ा @रतनगढ़। स्थानीय जैन स्थानक भवन रतनगढ़ पर आठ दिवसीय जैन संस्कार शिविर का भव्य आयोजन किया गया श्रीमती सौरम देवी फांफरिया रतनगढ़ के नेतृत्व में आयोजित इस संस्कार शिविर में बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं ने भाग लिया 8 दिवसीय इस संस्कार शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह भी थी कि इस शिविर में जैन समाज के बालक बालिकाओं के साथ ही अन्य समाज वर्ग के बालक बालिकाओं ने भी बड़ी संख्या में शिविर में बढ चढ कर उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेकर 8 दिनो तक प्रतिदिन संस्कार एवं चरित्र निर्माण के साथ ही विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं आनंद वर्धक प्रतियोगिताओं में भी उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया शिविर के दौरान बालक बालिकाओं ने विभिन्न प्रकार के संस्कारित व ज्ञानवर्धक जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर बैनर निर्माण कर नगर के सभी प्रमुख मार्गो से रैली भी निकाली शिविर समापन के अंतिम दिवस समापन समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें चार राती पर नाटक एवं अन्य कई प्रकार की सुंदर व मनमोहक मंचीय प्रस्तुतियां शिविरार्थी बालक बालिकाओं के द्वारा दी गई।इस अवसर पर अखिल भारतीय सा.मा. जैन संघ के राष्ट्रीय शिविर संयोजक श्री संजय जी कच्छारा, राष्ट्रीय मंत्री संदीप जी खाबिया, विपिन जी कांठेड़, अशोक जी बोडावत, प्रवीण जी सहलोत, डॉ. आभा जी गांधी, किरण जी सहलोत, राजेश जी पटवा, पारसमल जी फांफरिया, बालकृष्ण जी सोलंकी, शिविर संयोजिका एवं शिक्षक सौरमदेवी फांफरिया, श्रीमती सुधादेवी फांफरिया रतनगढ़ एवं अर्हम सहलोत मोरवन शहित सभी शिविरार्थी बालक बालिकाएं उपस्थित थे। शिविरार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक बालिकाओं को अतिथियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए गए

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]