Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • तलवार का प्रदर्शन करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

तलवार का प्रदर्शन करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

मनासा। श्री मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा 01 आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर बिना लाईसेंसी धारदार तलवार का प्रदर्शन कर आमजन को भयभीत करने के आरोप का दोषी पाकर 01 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 300रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 06 वर्ष पूर्व दिनांक 20.05.2013 को सुबह के 11ः15 बजे कॉलेज के सामने झुग्गी-झोपड़ी आम रोड़, मनासा की हैं। पुलिस मनासा को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति कॉलेज के सामने आम-रोड़ पर धारदार तलवार का प्रदर्शन कर आने-जाने वाले लोगो को डरा रहा हैं। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस मनासा फोर्स सहित मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुची, जहॉ पर एक व्यक्ति तलवार का प्रदर्शन कर रहा था, जिसको पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर उससे तलवार के लाईसेंस के बारे में पूछा तो उसके पास हथियार का लाईसेंस नही होने से उसके कब्जे से तलवार को जप्त कर व उसको गिरफ्तार कर थाना मनासा लाये और उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 194/13, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर, शेष विवेचना उपरांत चालान मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। श्री अरविंद सिंह, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में जप्तीकर्ता अधिकारी व पुलिस फोर्स के सदस्यो सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराकर, आरापी के आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए कठोर दण्ड से दण्डित करने का निवेदन किया। श्री मनीष पाण्डेय, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा आरोपी कमलेश पिता अर्जुन रावत मीणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पटेल कॉलोनी, थाना मनासा, जिला नीमच को धारा 25 आर्म्स एक्ट (अवैध रूप से हथियार रखना) में 1 वर्ष के सश्रम कारावास व 300 रूपये जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री अरविंद सिंह, एडीपीओ द्वारा की गई

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]