Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • डब्बा ट्रेडिंग के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार, दो लैपटॉप, 3 सीपीयू, एक हार्ड डिस्क व 14 मोबाइल जप्त।

डब्बा ट्रेडिंग के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार, दो लैपटॉप, 3 सीपीयू, एक हार्ड डिस्क व 14 मोबाइल जप्त।

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध रूप से वायदा व्यापार एवं अनाधिकृत रूप से स्टॉक तथा कमोडिटी एक्सचेंज चलाने के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 14 मोबाइल, तीन कंप्यूटर के सीपीयू व दो लैपटॉप जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जरिए मुखबीर सूचना मिली की गांधीनगर चित्तौड़गढ़ सेक्टर 5 मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पीछे एक मकान में ऑनलाइन अवैध सट्टे का कारोबार चल रहा है । मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से थानाधिकारी सदर थाना नवनीत बिहारी व्यास ने पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह एवं प्रवीण के साथ मौके पर पहुंच तलाशी ली गई तो गांधीनगर स्थित मकान के एक कमरे में एक टेबल पर तीन कंप्यूटर मॉनिटर तथा पास में दो लैपटॉप चालू हालत में पाए गए। जहां चार व्यक्ति उन कंप्यूटर पर काम करते व मोबाइल पर बात करते हुए कुछ हिसाब नोट करते हुए पाए गए। कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन एनसीडीएक्स वगैरा की वेबसाइट खुली हुई थी तथा उन पर गोल्ड, सिल्वर, कॉपर एवं शेयरों के भाव की जानकारी चल रही थी। साथ ही पास में पड़े स्लीप पेड (सौदा बुक) के कागजों पर विभिन्न कंपनियों के इक्विटी एवं शेयरों के की समय के साथ रेट लिखी हुई थी। दीवार पर टीवी चालू होकर उस पर ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा था। क्रिकेट सट्टे की संभावना पर टेबल पर रखे फोन एवं कागजों को चेक किया तो क्रिकेट सट्टे बाबत कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। मौके पर उपस्थित सभी चारों शख्स गांधीनगर सेक्टर नंबर 4 चित्तौड़गढ़ निवासी कुसुम कांत पिता रमाकांत शर्मा, रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी सचिन पिता आनंदीलाल चौहान, रतलाम निवासी राहुल पिता नरेंद्र जैन एवं रतलाम निवासी प्रतिक राव पिता रमेश राव पाटील से उक्त व्यापार के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कमोडिटी एवं शेयरों का व्यापार वहां के मालिक संदीप सेठिया द्वारा किया जाना बताया तथा स्वयं का वेतन पर काम करना बताया है। वहां मौजूद चारों शख्सो ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग संबंधी विधिवत लाइसेंस या अधिकृत संस्था से अनुमति बाबत पूछा तो नहीं होना बताया। प्रारम्भिक पूछताछ में एवं मौके के हालातों से चारों आरोपियों कुसुम कांत, सचिन चौहान, राहुल जैन एवं प्रतीक राव द्वारा किया गया यह कार्य अवैध रूप से वायदा व्यापार एवं अनधिकृत रूप से शेयर स्टॉक एक्सचेंज चलाना तथा ग्राहकों के साथ अवैध रूप से शेयर बाजार, कमोडिटी, वायदा व सट्टा कर धोखाधड़ी करना पाया जाने से आरोपियों को धारा 420, 120 बी आईपीसी, 3/4 आरपीजीओ, 20, 21 फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट ट्रेडिंग रेगुलेशन एक्ट, 23(1) सिक्योरिटी कांटेक्ट रेगुलेशन एक्ट व 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पाया जाने से मौके से 14 मोबाइल, तीन सीपीयू, दो लैपटॉप व एक 500GB की हार्ड डिस्क, सौदा लिखे हुए 101 पन्ने जप्त कर अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुसंधान तथा पुलिस द्वारा मौके से बरामद सौदा पन्नों एवं टेलीफोन रिकॉर्डिंग की जांच से पता चला कि मुख्य डब्बा ऑपरेटर संदीप सेठिया है। उक्त संदीप सेठिया द्वारा पैरेलल स्टॉक एक्सचेंज/ कमोडिटी एक्सचेंज चलाया जा रहा था तथा बड़े पैमाने पर इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स एवं एग्रीकल्चर डेरिवेटिव में काम किया जा रहा था तथा ग्राहक के किसी भी सौदे को वैधानिक एक्सचेंज (एनएसई बीएसई एनसीडीईएक्स व एमसीएक्स) के किसी भी सॉफ्टवेयर में पंच नहीं किया गया था तथा सरकार को सर्विस टैक्स, एज्युकेशन सेल्स, सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) एवं अन्य टैक्सेस की हानि पहुंचाई जा रही थी। आरोपी संदीप सेठिया द्वारा करीब 10 साल से चित्तौड़गढ़ शहर में डब्बा ट्रेडिंग का काम किया जा रहा था जिनका अनुमानित डेली टर्नओवर करीब 5 करोड़ रुपए प्रतिदिन था। आरोपित संदीप सेठिया के ग्राहकों में भीलवाड़ा, नीमच, रतलाम तथा इंदौर तक के ग्राहक शामिल है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]