Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • 62 की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन

62 की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन

नई दिल्ली: टीवी सीरियल और फिल्मों में अक्सर मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है. रीता ग्लैमर इंडस्ट्री का चर्चित नाम है. किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहीं रीता पिछले 10 दिनों से विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं. उनकी किडनी कमजोर थीं और वह डायलिसिस पर थी. अस्पताल से एक सूत्र ने उनके निधन की जानकारी दी, जहां उन्हें पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से भर्ती कराया गया था. सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "उन्होंने रात लगभग 1.30 के आसपास दम तोड़ दिया और उनके परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे के आसपास उनका शव ले गए" दिग्गज अभिनेता शिशिर शर्मा ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. अभिनेता ने बताया कि रीता का अंतिम संस्कार 17 जुलाई दोपहर 12 बजे किया जाएगा. फेसबुक पर रीता के निधन की जानकारी देते हुए अभिनेता शिशिर शर्मा ने लिखा, "बड़े दुख के साथ मैं यह सूचित कर रहा हूं कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई, दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट (मुंबई) में होगा. बेहद दुखद. कई लोगों के लिए वह मां की तरह थीं. हम उन्हें बहुत याद करेंगे." मालूम हो कि, रीता भादुड़ी ने 70 से 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. 'सावन को आने दो (1979)' और 'राजा (1995)' समेत 70 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाया. वह टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहीं और 30 से ज्यादा सीरियल से जुड़ीं. 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'एक नई पहचान', 'कुमकुम', 'अमानत' जैसे टीवी शोज में उन्होंने मां या दादी मां का किरदार निभाया. स्टार भारत के शो 'निमकी मुखिया' में रीता इन दिनों इमरती देवी का कैरेक्टर प्ले कर रही थीं. रीता भादुड़ी का जन्म 4 नवंबर, 1955 को लखनऊ में हुआ था. साल 1968 से वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय रहीं. अपने पांच दशक के करियर में रीता 'कभी हां कभी ना', 'क्या कहना', 'दिल विल प्यार व्यार' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया है.

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]