Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • इंदौर एयरपोर्ट को मिला इमिग्रेशन क्लियरेंस, अब शुरू हो सकेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

इंदौर एयरपोर्ट को मिला इमिग्रेशन क्लियरेंस, अब शुरू हो सकेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है। इंदौर एयरपोर्ट को आखिरकार इमिग्रेशन के क्लियरेंस मिल गया है। इसका गजट नोटिफिकेशन हो गया और अब इसके बाद इंदौर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकेंगी। बता दें कि इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय विमानतल जरूर था, लेकिन उसे इमिग्रेशन का क्लियरेंस नहीं मिलने से यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब इमिग्रेशन काउंटर की अनुमति मिलने के बाद जल्द ही स्थाई रूप से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो सकेंगी। इंदौर एयरपोर्ट पर इससे पहले नाइट पार्किंग की बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई थी जिससे उसने अंतरराष्ट्रीय दर्जे की ओर सफलतापूर्वक बड़ा कदम उठाया था। इसके बाद मार्च के महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक टीम ने विमानतल का दौरा कर यहां मौजूद सुविधाओं और एयरपोर्ट की तैयारियों को परखा था। इसके बाद मंगलवार को इमिग्रेशन विभाग की अनुमति भी मिल गई। अब इंदौर से जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू हो सकेंगी।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]