Follow Us

  • Home
  • /
  • लाइफस्टाइल
  • /
  • पिंपल्स हैं तो उन पर कभी न लगाएं टूथपेस्ट, बढ़ सकती है आपकी परेशानी

पिंपल्स हैं तो उन पर कभी न लगाएं टूथपेस्ट, बढ़ सकती है आपकी परेशानी

डिजिटल डेस्क । जब मुहांसे आते है तो फैमिली, फ्रेंड्स, आस-पड़ोस और जो भी मिल जाए वो उन्हें हटाने के कई नुस्खे बताने लगता है,लेकिन पिंपल्स का एक परम सत्य ये है कि अगर ये हार्मोनल डिसबैलेंस की वजह से हो रहे हैं तो इन्हें दवाइयों के अलावा कोई भी नुस्खा नहीं हटा सकता है। हां अगर पिंपल्स मेकअप, डस्ट, ऑइली फूड की वजह से हुए है तो इन्हें हटाने के लिए घरेलु नुस्खे काम आ सकते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है टूथपेस्ट। आपने भी कई बार लोगों को मुंहासों पर टूथपेस्ट लगाने की हिदायत देते हुए सुना होगा। हालांकि, टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पैरॉक्साइड, अल्कोहल आदि पाए जाते हैं। ये मुंहासों को सुखाकर जल्दी ठीक करने की काबिलियत रखता हैं, लेकिन बावजूद इसके मुंहासों के ऊपर टूथपेस्ट लगाना सुरक्षित नहीं है। आइए जानते है कि पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना सेफ नहीं है। ज्यादातर लोगों ने मुंहासों पर टूथपेस्ट जरूर लगाया होगा। इसमें मौजूद ट्रीक्लोसन मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, लेकिन इससे आपकी स्किन पर एलर्जी होने का खतरा रहता है। इससे चेहरे की त्वचा पर खुजली और जलन होने की काफी संभावना होती है।बड़े मुंहासों पर टूथपेस्ट लगाने से वो जल्दी सूखने तो लगते हैं, लेकिन इससे आपकी स्किन काफी ड्राई हो जाती है। मुंहासों पर टूथपेस्ट लगाने से त्वचा पर गहरा निशान पड़ सकता है। इससे स्किन पर काफी जलन हो सकती है। मुंहासों पर टूथपेस्ट लगाने से बचें, लेकिन अगर अभी भी आप टूथपेस्ट लगाना चाहते हैं तो सफेद रंग के टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। जिसमें किसी तरह का कोई रंग मौजूद न हो।इसकी वजह से न सिर्फ आपके चेहरे में खुश्कपन आ सकता है बल्कि इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले हानिकारक केमिकल्स एवं क्लोराइड आपकी त्वचा की समस्या को और भी बढ़ा सकती है। पेस्ट त्वचा में मौजूदा तेल को कम कर आपकी त्वचा से चमक को भी दूर कर देता है | ऐसे में विशेषज्ञ यही सलाह देते हैं की आप इस प्रकार की गलतफहमी में न पड़े एवं हो सके तो नेचुरल स्क्रबर के माध्यम से अपने चेहरे के डस्ट एवं धुल के कणों को साफ करें। भोजन में भी संतुलित आहार लें। तेल मसालों वाली चीजों का सेवन हार्मोनल स्त्राव को बढ़ाकर परेशानी काफी हद तक बढ़ा सकता है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]