Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ठीकरिया डैम में डूबने से दादा पोते की दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

ठीकरिया डैम में डूबने से दादा पोते की दर्दनाक मौत, फैली सनसनी

नीमच जिले के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केनपुरिया निवासी दादा पोते की ठीकरिया डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक केनपुरिया निवासी मांगीलाल पिता हरिसिंह बंजारा व उनका पोता चिरंजीव पिता योगेश बंजारा बताए जा रहे हैं।जो राजस्थान पुलिस में कार्यरत थे और वर्तमान में सेवा निर्वत होकर अपने गांव में ही निवास कर रहे थे। वहीं ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पहले तो दादा को पानी से बाहर निकाला और पौते का शव 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा। वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]