Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • लापरवाह स्कूटी चालक को 3 माह का सश्रम कारावास।

लापरवाह स्कूटी चालक को 3 माह का सश्रम कारावास।

नीमच। श्री नरेन्द्र कुमार भंडारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा एक आरोपी को लापरवाहीपूर्वक स्कूटी चलाकर मोटरसाईकल को टक्कर मारकर एक महिला को घायल करने के आरोप का दोषी पाकर 3 माह के सश्रम कारावास व कुल 4,500 रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 23.08.2013 की शाम के 4ः30 बजे मैसी चौराहा, नीमच की हैं। फरियादी हरिवल्लभ उसकी पत्नी निर्मलाबाई को मोटरसाईकल से ग्राम बिसलवास से नीमच होते हुए ग्राम दस्सानी जा रहा था, जैसे ही वह मैसी चौराहा पर पहुचा, आरोपी प्रमोद ने स्कूटी एमपी 14 एफ 8514 को तेजगति से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए हरिवल्लभ की मोटरसाईकल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह और उसकी पत्नी गिर गये, गिरने से निर्मलाबाई की कमर पर चोट आयी। आसपास के लोगो ने मदद कर दोनो को सरकारी अस्पताल पहुचाया। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच केंट पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 476/13, धारा 279, 337 भा.द.वि. के अंतर्गत पंजीबद्ध हुआ। पुलिस नीमच केंट द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया तथा उसके पास स्कूटी का रजिस्ट्रेशन, बीमा तथा ड्राईविंग लाईसेंस नही होने से धारा 39/192, 146/196 तथा 3/181 मोटरयान अधिनियम का ईजाफा कर, शेंष विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। श्री विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा न्यायालय में आहत निर्मला, फरियादी हरिवल्लभ सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराकर अपराध को प्रमाणित कराया गया तथा तर्क दिया कि आरोपी लापरवाहीपूर्वक बिना ड्राईविंग लाईसेंस, बीमा व रजिस्ट्रेशन के स्कूटी चलाकर अपराध किया हैं, इसलिए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किया जाये। श्री नरेन्द्र कुमार भण्डारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी प्रमोद पिता सज्जनलाल खण्डेलवाल, उम्र 40 निवासी फतेह चौक, थाना बघाना, जिला नीमच को धारा 279, 337 भादवि व धारा 39/192, 146/196 तथा 3/181 मोटरयान अधिनियम (बिना लाईसेंस, बीमा व रजिस्ट्रेशन के लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारना) में 3 माह के सश्रम कारावास व कुल 4,500रू. जुर्माने से दण्डित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी श्री विपिन मण्डलोई, ए.डी.पी.ओ. द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]