Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • दो कट्टे इसबगोल चोरी के आरोपी की जमानत खारिज कर भेजा जेल।

दो कट्टे इसबगोल चोरी के आरोपी की जमानत खारिज कर भेजा जेल।

नीमच। श्री सदाशिव दाँगोड़े, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा दो बोरी इसबगोल चोरी करने के आरोपी की जमानत का अभियोजन द्वारा विरोध करने पर न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया। जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 12.04.2019 को शाम के 07ः15 बजे गोविंदसिंह राजपूत निवासी-ग्राम बोरखेड़ी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) 14 कट्टे इसबगोल बैचने हेतु कृषि मण्डी, बघाना लाया था। इसबगोल को आरोपी हम्माल कालू द्वारा तौल के दौरान दो कट्टे इसबगोल की चोरी कर ली गई, जिसमें 140 किलो इसबगोल थी। फरियादी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना पर की, जिस पर से अपराध क्रमांक 115/19, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहॉ आरोपी द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ द्वारा आरोपी द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध करते हुए तर्क दिया कि आरोपी आदतन अपराधी हैं तथा उसके विरूद्ध पूर्व में भी चोरी, मारपीट आदि के चार अपराध पंजीबद्ध हैं, इसलिए ऐसे आदतन अपराधी को जमानत न दी जाये। श्री सदाशिव दाँगोड़े, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी कालू उर्फ इस्लाम पिता छम्मा उर्फ असलम, उम्र-26 वर्ष, निवासी नाका नंबर 4, बघाना, जिला नीमच का जमानत आवेदन खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]