Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • नीमच की अन्तर्राज्यीय वारंट तामीली टीम ने 19 साल पुराना 1000 रुपये का ईनामी स्थाई वारंटी पकड़ा।

नीमच की अन्तर्राज्यीय वारंट तामीली टीम ने 19 साल पुराना 1000 रुपये का ईनामी स्थाई वारंटी पकड़ा।

नरेंद्र गहलोत@ नीमच। पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश कुमार सगर के निर्देशन में चलाये जा रहे वारंट तालीमी अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला नीमच की अंतर्राज्यीय वारंट तामिली टीम ने थाना जावद जिला नीमच के अपराध क्रमांक 159/2000,प्रकरण क्रमांक 378/2000 धारा-279,337 भादवी में पिछले 19 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी माँगिदास पिता नाथुदास वैष्णव बैरागी उम्र 45 साल निवासी ग्राम लिम्बवास थाना खेरोदा जिला उदयपुर को ग्राम जोयडा थाना अकोला जिला चित्तोड़गढ़ राजस्थान से गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि उक्त स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा 1000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विजयसिंह तोमर,सहायक उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन मंसूरी,प्रधान आरक्षक कैलाश कुमरे,प्रधान आरक्षक सुरेश कटारिया,आरक्षक कन्हैयालाल राठोड़, आरक्षक विक्रमसिंह चौहान,सायबर सेल से प्रशांत जयंत,प्रदीप शिंदे,लखनप्रताप सिंह,थाना अकोला से आरक्षक जितेन्द्रसिंह,आरक्षक जयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]