Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • भारतीय पायलट अभिनंदन की बहादुरी का कायल हुआ पाकिस्तान

भारतीय पायलट अभिनंदन की बहादुरी का कायल हुआ पाकिस्तान

नाईदुनिया वेबसाइट से कॉपीपेस्ट@ Publish Date:Thu, 28 Feb 2019 11:33 AM (IST)अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अभिनंदन ने लोगों को पीछे खदेड़ने के लिए फायर भी किया। इस्लामाबाद। पाकिस्तान की गिरफ्त में आए विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी की कायल पाकिस्तान की सेना भी हो गई है। उनकी जांबाजी के किस्से पाकिस्तान के अखबारों में छापे गए हैं। बताते चलें कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस आए थे और वे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे। इस दौरान मिग-21 बायसन से पेट्रोलिंग कर रहे विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी विमानों को खड़ेद दिया। इस दौरान अभिनंदन पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए एलओसी के सात किमी अंदर चले गए। इसके साथ ही उन्होंने एक मिसाइल पाकिस्तान के लड़ाकू एफ-16 विमान पर दागी। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान का मलबा 28 फरवरी को पाक अधिकृत कश्मीर से बरामद कर लिया गया है। हालांकि, अभिनंदन का विमान भी इस मुठभेड़ में क्षतिग्रस्त होकर क्रैश हो गया था। वह पैराशूट से नीचे कूद गए और वह पाकिस्तान के एक गांव में जा पहुंचे। जमीन पर पहुंचने के बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि मैं कहां हूं, भारत या पाकिस्तान में...। जब अभिनंदन को पता चला कि वह पाकिस्तान में हैं, तो उन्होंने लॉक शीट सहित कई दस्तावेज तालाब में फेंक दिए। कुछ अहम जानकारी वाले कागज वह खा गए, ताकि पाकिस्तानी सेना को कोई जानकारी नहीं मिले। पाकिस्तानी अधिकारियों को उनके पास से सर्वाइवल रजिस्टर और सर्विस रिवाल्वर ही मिली है। इस दौरान पाकिस्तानी लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अभिनंदन ने लोगों को पीछे खदेड़ने के लिए फायर भी किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के जवान वहां पहुंच गए और अभिनंदन को हिरासत में ले लिया। जांबाज विंग कमांडर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने उनके साथ मारपीट की। हालांकि, सेना के जवान उन्हें भीड़ से बचाकर ले गए। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने विंग कमांडर से कई जानकारी हासिल करनी चाही। मगर, विंग कमांडर ने सिर्फ अपना नाम और सर्विस नंबर बताया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि वह कहां तैनात थे और कौन सा फाइटर जेट उड़ा रहे थे। पाकिस्तान की सेना के जवान भी अभिनंदन की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तान की गिरफ्त में होने के बाद भी वह काफी शांत नजर आ रहे थे। खबर नाईदुनिया वेबसाइट पर- http://naidunia.jagran.com/world-pakistani-army-is-pleased-with-the-bravery-of-iaf-pilot-wing-commander-abhinandan-2841210

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]