Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • भोपाल आईएसबीटी के पास नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ गैंगरेप

भोपाल आईएसबीटी के पास नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ गैंगरेप

भोपाल. राजधानी भोपाल में आईएसबीटी के पास तीन लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती मंडला की रहने वाली है और आरोपियों ने उसे नौकरी दिलाने के लिए भोपाल बुलाया था। एक होटल में तीन युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया है। मंडला निवासी लड़की ने उसके साथ तीन लोगों राहुल, मोनू और खान भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईएसबीटी के पास मिलने बुलाया : युवती ने पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार को सुबह ट्रेन से भोपाल आई थी, उसके परिचित शैलेंद्र कुशवाह ने उसे आईएसबीटी बस स्टैंड के पास दोपहर बाद मिलने के लिए बुलाया था। मैं वहां पहुंची तो शैलेंद्र ने मुझे कहा कि तुम्हारे रुकने का इंतजाम हो गया है। होटल में खान भाई के कमरे में रुक जाना। थोड़ी देर बाद वहां खान भाई नामक युवक आया और मैं उसके साथ चली गई। मुझे होटल में ठहराया, फिर किया दुष्कर्म : युवती ने कहा कि जब हम आईएसबीटी के पास होटल में पहुंचे तो खान भाई के साथ तीन लोग और भी थे। तीनों आरोपियों राहुल, मोनू और खान भाई ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद मैंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। दो आरोपी होटल कर्मचारी : शिकायत में युवती ने बताया कि गलत काम करने वाले भोपाल के एक बड़े होटल के दो कर्मचारियों ने झांसे में लेकर फिर उसके दुष्कर्म किया। ये दोनों आरोपी भोपाल के राजहंस होटल में काम करते हैं। इस आधार पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, गोविंदपुरा पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]