Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • भाभी के साथ मारपीट करने वाले देवर को सजा।

भाभी के साथ मारपीट करने वाले देवर को सजा।

नीमच। श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा विधवा भाभी के साथ मारपीट करने वाले देवर को न्यायालय उठने तक के कारावास व 500रू. जुर्माने से दण्डित किया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री आर. आर. चौधरी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादीया जशोदाबाई के पति तथा पुत्र की मृत्यु हो चुकी हैं तथा आरोपी भैरूलाल उसका देवर हैं। घटना लगभग 04 वर्ष पुरानी दिनांक 11.05.2015 सुबह के 07 बजे ग्राम लसुडी तंवर स्थित फरियादीया के घर के बाहर की घटना हैं। फरियादीया कपड़े धो रही थी तभी आरोपी आया और बोला कि तुने तेरे खेत के गेहु के खापे (ठुंढे) जलाये, जिससे मेरा नुकसान हो गया और ऐसा बोलकर आरोपी ने फरियादीया को थप्पड़ मारे। फरियादीया ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच सिटी पर की, जिस पर से अपराध क्रंमाक 193/15, धारा 323 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व कर विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। श्री विवेक सोमानी, ए.डी.पी.ओ. द्वारा अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में फरियादीया सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराये जिस आधार पर न्यायालय ने आरोपी को मारपीट के अपराध का दोषी पाया। श्री मनोज कुमार राठी, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा आरोपी भैरूलाल पिता मोहनलाल ब्राम्हण, उम्र-59 वर्ष, निवासी ग्राम लसुड़ी तंवर, हाल मुकाम कपासन, जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) को धारा 323 भादवि (मारपीट करना) में न्यायालय उठने तक के कारावास एवं 500रू. जुर्माने से दण्डित किया, साथ ही फरियादीया को 500 प्रतिकर प्रदान करने का आदेश भी दिया। न्यायालय में शासन की और से पैरवी श्री विवेक सोमानी, एडीपीओ

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]