Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • विधायक रामलाल मीणा ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण दिए निर्देश

विधायक रामलाल मीणा ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण दिए निर्देश

हरीश जटिया@ विधायक रामलाल मीणा ने सोमवार सुबह 9:00 बजे जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा ।साथ ही शिशु वार्ड में डिलेवरी के समय जो नर्सिंग स्टाफ द्वारा अशोभनीय व्यवहार किया जाता है वो बिलकुल गलत है इस बारे में मुझे कई बार शिकायतें मिली है इसलिए सभी नर्से व डॉक्टर अपनी आदते सुधार ले। व मरीजों से अपनत्व से बात करें । विधयक मीणा ने जिला अस्पताल स्टाफ की बैठक ली जिसमे नगर परिषद आयुक्त बिजली विभाग और जल संसाधन के अधिकारी साथ मौजूद रहे ।जहां विधायक का स्टाप द्वारा फूलमाला व् पगड़ी पहना कर स्वागत किया। विधयक मीणा ने बैठक में चिकित्सालय संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा । इसके साथ विधायक राम लाल मीणा ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तुताओ की चेक लिस्ट जारी करने चिकित्सालय समय सारणी स्टाफ रजिस्टर मरीजों को उपलब्ध सुवधाएं सारणी , चिकित्सालय में वर्तमान में उपलब्ध चिकत्सा उपकरण शिशु जन्म लिंगानुपात शिशु मृत्यु दर रक्त बैंक में रक्त उपलब्धता निशुल्क दवा योजना में उपलब्ध आवश्यक दवाएं इत्यादि की जानकारी ली व पार्किग सुविधा को सुधारने के निर्देश दिए । जिला अस्पताल में कार्यरत सर्जन डॉक्टर विष्णु कुमार मीणा ने जिला चिकित्सालय में होने वाली अव्यवस्था का पिटारा खोल दिया व स्टाफ की ओर से भेदभाव करने का भी आरोप लगाया और कहा कि कई बार यहा से एमरजेंसी कॉल भेजने के बाद भी समय पर कोई डॉक्टर नही आता व मरीजो के परिजन कार्यरत डॉक्टर के साथ हंगामा खड़ा कर देते है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर नही मिलती ओर कभी आ भी जाती तो सिविल ड्रेस में रहने से कोई मतलब नही होता है । जिसपे विधायक मीणा ने कहा कि डॉक्टर को भगवान का दुसरा रूप माना गया है । इसलिए आप अपने पेशे की गरिमा को देखते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करें शिकायत का मौका नही दें नही तो में अलग तरह से सुधार दूंगा।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]