Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • किसानों की मेहनत पर पड़ी ओलों की मार, तेज हवा के साथ हुई बारिश

किसानों की मेहनत पर पड़ी ओलों की मार, तेज हवा के साथ हुई बारिश

मन्दसौर (कपिल शर्मा)। बुधवार को हुई बेमौसम बरसात व ओलों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। फसलें पाले की मार से सम्भल ही पाई थी कि अब इस बारिश ने किसानों की मुश्किलों को औऱ बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि सिंचाई से तैयार हुई फसलों पर इस बारिश ने मेहनत पर पानी फेरने का कार्य किया है जिससे असन्तुष्टि बढ़ गई हैं। बेमौसम बारिश व ओलों ने खेत में खड़ी किसानों की फसलों को तो चपेट में तो लिया लेकिन विक्रय हेतु मंडी में लाए किसानों की फसलों को भी नहीं छोड़ा। फ़सलो पर बारिश के साथ ओले गिरने के कारण अधिक नुकसान हुआ है। गरोड़ा, देहरी, धुँधड़का, धंधोडा सहित कई अंचलो में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिस कारण फ़सलो पर प्रभाव पड़ा। इन फसलों का हुआ नुकसान- बारिश के साथ ओले गिरने से चना, इसबगोल, सरसो सहित अफीम की फ़सल का अधिक नुकसान हुआ है। अफीम की फ़सलो पर चीरा लगाने की तैयारी चल रही हैं इस समय पर बारिश व ओले गिरने से फसल पर प्रभाव पड़ेगा। किसानों पर दोहरी मार - "तेज बारिश व ओले गिरने से किसानो को भारी नुकसान हुआ है, मसूर सरसौ चना धनिया व अफीम की फसल का नुकसान हुआ है । पहले ही किसान "कर्ज माफी" के नाम पर आधार कार्ड व हरे,पीले नीले फार्म के चक्कर मे भटक रहे है औऱ पहले फ़सलों पर पाले की मार पड़ी थी अब बची कसर इस बरसात ने पूरी कर दी।" जगदीश शर्मा सरपंच, ग्राम पंचायत देहरी

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]