Follow Us

किसी ने आपके मोबाइल को छुआ तो ये ऐप खींच लेगा फोटो

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि आपकी गैरमौजूदगी में कोई आपके मोबाइल को हाथ लगाता है। फोन में सेव डाटा की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता लगी रहती है। लिहाजा आपको कई बार लगता होगा कि काश पता चल जाए कि मोबाइल को किसने छुआ था। ऐसे में एक मोबाइल ऐप आपको काम आ सकता है। इसमें गलत पैटर्न डालने पर यह ऐप उसकी तस्वीर चुप-चाप ले लेगा। हालांकि, इसके लिए फोन में फ्रंट कैमरा होना चाहिए और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.0 से ऊपर का होना चाहिए। इस ऐप का नाम थर्ड आई (Third Eye) है। किसी यूजर ने आपके फोन को उठाकर उसमें गलत पैटर्न लॉक या गलत पिन ट्राई किया, तो हर बार उसकी एक फोटो क्लिक हो जाएगी। हालांकि, अभी इस सीक्रेट ऐप के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं है। बावजूद इसके अभी तक पांच लाख से भी ज्यादा बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है। 12.5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे 4.4 स्टार रेटिंग दी है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]