Follow Us

  • Home
  • /
  • लाइफस्टाइल
  • /
  • सूरज बड़जात्या ने बात कर ली है सलमान से, बताया नई फिल्म शुरू करने का वक्त।

सूरज बड़जात्या ने बात कर ली है सलमान से, बताया नई फिल्म शुरू करने का वक्त।

नाईदुनिया वेबसाइट@ सूरज बड़जात्या ने कहानी सोच ली है, अब वे इस पर काम कर रहे हैं। एक्टर सलमान खान जल्द निर्देशक सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में काम करने वाले हैं। सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने सलमान खान को लेकर फिर एक फिल्म बनाने का विचार आया है। उस विचार को उन्होंने सलमान खान के साथ साझा किया है और सलमान खान को भी यह आईडिया पसंद आया है। सूरज बड़जात्या कहते हैं ''मैंने एक आइडिया पर सलमान खान के साथ चर्चा की हैl आइडिया सलमान खान को पसंद आया हैl मेरा विचार फैमिली ड्रामा बनाने को लेकर है और यह कोई एक्शन फिल्म नहीं होगीl इसके अलावा इस फिल्म में वह सब कुछ होगा जिसके लिए राजश्री प्रोडक्शन जाना जाता हैl जब कभी भी मेरी फिल्म की कहानी पूरी हो जाएगी, सलमान खान ने यह विश्वास दिलाया है कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार रहेंगे l'' गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या की चार फिल्मों में सलमान खान काम कर चुके हैं, जिनमें मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैl यह सभी फिल्में पारिवारिक फिल्में रही हैं l सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है जिसके चलते अब लोग इस बात को लेकर उत्साहित है कि इस फिल्म के माध्यम से क्या नया दिखायेंगे सूरज बड़जात्या l गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या इन दिनों उनके बेटे अवनीश बड़जात्या की फिल्म पर काम कर रहे हैं जो बतौर उनकी पहली फिल्म निर्देशित कर रहे हैं l वही सलमान खान उनकी आगामी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है, जिसमें उनके अलावा कटरीना कैफ की अहम भूमिका हैl फिल्म भारत को लेकर खबर है कि इस फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान की शादी दिखाई जाएगी l हाल ही में इस खास सीन की शूटिंग की पूरी तैयारी की गयी है। खबर के अनुसार सलमान और कटरीना के इस खास वेडिंग सीक्वेंस की शूटिंग के लिए काफी तैयारियां हुई हैं l इस सीन के दौरान वेडिंग सॉन्ग फिल्माया जा रहा है, जिसे वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं। यह एक अपबीट सांग होगा और जिसे देख कर दर्शक सलमान की शादी का मजा ले सकेंगे। इसके लिए पूरे सेट को फूलों से डेकोरेट किया गया है l सेट से कटरीना की फोटो वायरल भी हुई है, जिसमें वो ब्राइड लुक में नजर आ रही

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]