Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • खेत के रास्ते में शौचालय बनवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले 3 आरोपीयों को सजा एवं जुर्माना

खेत के रास्ते में शौचालय बनवाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले 3 आरोपीयों को सजा एवं जुर्माना

जावद। श्री धर्म कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा तीन आरोपीयों को खेत के रास्ते में शौचालय बनवाने की बात को लेकर मारपीट करने का दोषी पाकर कुल 06 माह तक के कारावास एवं कुल 3000रू. जुर्माने से दण्डित किया। सहायक मीड़िया सेल प्रभारी श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 15.06.2012 की 02:00 बजे की है। फरियादी कैलाशीबाई की खेत की जमीन के रास्ते में आरोपीगण द्वारा शौचालय तथा बाथरूम बना लिए थे, फरियादी तथा जगदीश द्वारा आरोपीगण को उनकी खेत की जमीन पर शौचालय तथा बाथरूम बनाने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उनसे मारपीट करने लगे। जिससे फरियादी तथा आहत जगदीश को चौटें आई। श्री धर्म कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा आरोपीगण (1) नग्गा उर्फ नगजीराम पिता बाला बंजारा, उम्र-46 वर्ष, (2) इंदरसिंह पिता बाला बंजारा, उम्र-29 वर्ष तथा (3) वजयसिंह पिता बाला बंजारा, उम्र-50 वर्ष, तीनों निवासी-ग्राम मालखेड़ा, तहसील मनासा, जिला-नीमच को धारा 323/34 भादवि (एकमत होकर मारपीट करना) में कुल 06 माह तक के कारावास व कुल 3000रू. के जुर्माने से दण्डित किया।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]