Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • RIP डॉ. हाथी, बिहार से निकल ऐसे छा गए पूरी दुनिया पर

RIP डॉ. हाथी, बिहार से निकल ऐसे छा गए पूरी दुनिया पर

मुम्बई ।डॉ. हाथी के किरदार को लेकर कवि कुमार कहते थे रिअल लाइफ में तो मैं एक शानदार मरीज हूं। मुंबई। कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अपने शानदार अभिनय और अलग अंदाज से लोगों को हंसाने वाले 'डॉ. हाथी' को चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने इस शो में एक ऐसे डॉक्टर का किरदार निभाया था जो कि खाने का बहुत शौकीन है। उनका यही स्टाइल लोगों को गुदगुदाता था। समोसा, कचोरी हो या फिर जेठालाल के घर दया बेन के हाथ का बना फाफड़ा, इसे देखकर उनके मुंह में पानी आ ही जाता था। शो के इस किरदार को कवि कुमार आजाद ने बखूबी निभाया और लोगों के दिलों पर एक छाप छोड़ी। कवि कुमार आजाद मूलरूप से बिहार के सासाराम स्थित गौरक्षणी के रहने वाले थे। बचपन से ही एक्टिंग का शौक था लेकिन जब वे युवा हुए तो उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा, लेकिन बावजूद उन्होंने एक्टिंग के शौक को मरने नहीं दिया। वे खुद मजाकिया अंदाज में अपने इंटरव्यू में कई बार कह चुके थे, 'मैं शो में डॉक्टर बना हूं लेकिन रिअल लाइफ में हूं एक शानदार मरीज।' एक्टिंग के साथ ही कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी शौक था। कवि आजाद ने दिल्ली में अभिनय की ट्रेनिंग ली। इसके बाद वो मुंबई पहुंचे जहां उन्हें संघर्ष करना पड़ा। कवि आजाद जब घर से निकले तो उनकी जेब में फूटी कौड़ी नहीं थी। घर की हालत ठीक नहीं थी। पिताजी को बिजनेस में नुकसान हो गया था। घरवाले एक्टिंग में जाने के खिलाफ थे तो उन्हें कई रात मुंबई की सड़कों पर गुजारनी पड़ी थी। -ऐसे मिला था 'डॉ. हाथी' का रोल साल 2008 में शो में निर्मल सोनी के डॉ. हाथी का किरदार छोड़ने के बाद कवि आजाद को यह रोल मिल गया। एक्टिंग करियर के अपने संघर्ष के दिनों में एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया कि आपको हमारे बॉस ने बुलाया है। वे पहुंच गए। जैसे ही केबिन में घुसे उन्होंने देखते ही डॉक्टर हंसराज हाथी के किरदार के लिए सिलेक्ट कर लिया। कवि कुमार ने साल 2000 में आमिर खान की फिल्म 'मेला' में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने फंटूश, ड्यूड्स इन द टेन्थ सेंचुरी जैसी फिल्मों में भी काम किया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]