Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • वंडर सीमेंट के 519 बेग के बीच 100 कट्टो में मिला डोडाचूरा,नारकोटिक्स की बड़ी कार्यवाही, लावारीस पडा था ट्रेलर।

वंडर सीमेंट के 519 बेग के बीच 100 कट्टो में मिला डोडाचूरा,नारकोटिक्स की बड़ी कार्यवाही, लावारीस पडा था ट्रेलर।

नीमच हेडलाइन्स@नीमच केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने साल की पहली बड़ी कार्यवाही करते हुए 100 बोरो में भरा तकरीबन 20 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्यवाही के दौरान वंडर सीमेंट और डोडाचूरा से भरा ट्रेलर लावारिस अवस्था मे पड़ा मिला। जिसमें गहनता से पड़ताल कर आरोपियों की तलाश नारकोटिक्स पुलिस द्वारा की जा रही है। सहायक नारकोटिक्स आयुक्त एस सी रजवानीया ने बताया कि 14 जनवरी रविवार रात 8 बजे सूचना मिली कि एक ट्रैलर में डोडाचूरा भरकर जा रहा है...सूचना पर विभाग के अधिकारी टीम सहित ट्रैलर की तलाश में रवाना हुएं,,करीब दो घंटे की मशक्‍कत के बाद रात करीब 10.30 बजे टीम मौकाएं वारदात पर पहुंची जहाँ ट्रैलर क्रमांक- आरजे. 27. जीबी. 1054 नीमच-निम्‍बाहेडा रोड पर होटल सागर महेश एंड ढाबा के समीप लावारिस अवस्‍था में खडा मिला, पुलिस ने ट्रैलर में देखा तो उसमें सीमेंट के कट्टे भरे दिखाई दिए। जिसमें शंका होने पर जब ट्रैलर की तलाशी ली गई तो ट्रैलर में रखे सीमेंट के करीब 519 कट्टो के बीच 100 प्‍लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा भरा हुआ था आसपास के लोगों और होटल संचालक से ट्रैलर के संबंध में जानकारी ली तो पता चला ट्रैलर काफी समय से लावारिस हालत में एक ही जगह पर खडा है। जिसके बाद अधिकारी उक्त ट्रैलर और डोडाचूरा जब्‍त कर नार्कोटिक्‍स कार्यालय लेकर आई, जहाँ प्‍लास्टिक के 100 कट्टों में भरा डाडाचूरा का तौल शुरू किया गया तौल के दौरान कट्टों में से कुल 20 क्विंटल 27 किलों 830 ग्राम डोडाचूरा निकला। सहायक नार्कोटिक्‍स आयुक्‍त श्री रजवानिया के अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेंट्रल नार्कोटिक्‍स ब्‍यूंरों की इस बडी कार्रवाही में अधीक्षक अमरसिंह कनोजियां, अधीक्षक मुकेश खत्री, निरिक्षक महेंद्रसिंह व परिजित चौधरी सहित टीम की सराहनीय कार्यवाही रही।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]