Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • आज है पहला शाही स्नान, जानें इनकी संख्या आैर सभी प्रमुख स्‍नानों की तिथियां।

आज है पहला शाही स्नान, जानें इनकी संख्या आैर सभी प्रमुख स्‍नानों की तिथियां।

50 दिन चलेगा 2019 का अर्द्घ कुंभ 2019 में कुंभ मेले का आरंभ 15 जनवरी से हो रहा है आैर ये तब से लेकर 50 दिन यानि 4 मार्च तक चलेगा। इस बार का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है। वैसे कुंभ में 6 प्रमुख स्नान की तिथियां होंगी, परंतु कुछ अन्य दिनों पर भी कुंभ स्नाान का महत्व है। आइये जानें कि क्या हैं इस अर्द्ध कुंभ में सभी शाही स्नान, 6 प्रमुख स्नान तिथियां आैर अन्य महत्वपूर्ण स्नान तिथियां। ये हैं 6 प्रमुख तिथियां मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसन्त पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि। पौष महीने की 15वीं तिथि को पौष पूर्णिमा कहते हैं। जो 2019 में 21 जनवरी को होगी इसके बाद ही माघ महीने की शुरुआत होती है। कुंभ मेले में पांचवां स्नान 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन होगा। कहते हैं कि इस दिन सभी हिंदू देवता स्वर्ग से संगम पधारे थे आैर इसी दिन कल्पवास व्रतधारी स्नान कर अपना व्रत पूर्ण करते हैं। इस दिन बहस्पति गुरू की भी पूजा की जाती है। कुंभ मेले का आखिरी स्नान महा शिवरात्रि के दिन होगा 4 मार्च को है। एेसा माना जाता है कि इस दिन का देवलोक में भी इंतज़ार रहता है। तीन शाही स्नान होंगे कुंभ में कुल तीन शाही स्नान होंगे जिनमें से पहला मकर संक्रांति को कुंभ की शुरुआत पर 15 जनवरी को होगा। इसे शाही स्नान और राजयोगी स्नान भी कहा जाता है। इस दिन कई अखाड़ों के संत पहले शोभा यात्रा निकालेंगे, फिर संगम तट पर स्नान करेंगे। मौनी अमावस्या को दूसरा शाही स्नान होगा। इसे मुख्य शाही स्नान भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन कुंभ के पहले तीर्थाकर ऋषभ देव ने अपनी लंबी तपस्या के पश्चात मौन व्रत तोड़ कर संगम में स्नान किया था। 2019 में मौनी अमावस्या 4 फरवरी को है। माघ महीने की पंचमी तिथ‍ि को बसंत पंचमी होती है, ये तिथि इस बार 10 फरवरी को पड़ रही है। इसी दिन तीसरा आैर अंतिम शाही स्नान होगा। हिंदू मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन देवी सरस्‍वती का जन्‍म दिवस भी माना जाता है। कुंभ स्नान की कुल तिथियां वैसे तो कुंभ पर हर दिन स्नान किया जाता है आैर सभी दिन शुभ होते हैं परंतु कुछ विशेष तिथियां हैं जिन पर श्रद्घालु स्नान करने को अत्यंत पुण्यदायक मानते हैं। नीचे दी गर्इ तिथियां उन्हीं में शामिल हैं। 1- मकर संक्रांति 2- पौष पूर्णिमा 3- एकादशी स्नान 4- मौनी अमावस्या 5- वसन्त पंचमी' 6- रथ सप्तमी 7- माघी पूर्णिमा 8- भीष्म एकादशी 9- महाशिवरात्रि

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]