Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • शिक्षक की प्रताड़ना से तंग 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आरोपित गिरफ्तार।

शिक्षक की प्रताड़ना से तंग 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आरोपित गिरफ्तार।

नाईदुनिया वेबसाइट@पुनासा/खंडवा। पुनासा क्षेत्र के ग्राम सुलगांव में निजी स्कूल में शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर आठवीं के छात्र ने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में इसका खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान साथी बच्चों ने कहा- सर खूब मारते हैं। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एमएच पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले अमन पिता विजय राठौर (14) घर के कमरे में बंद हो गया। बड़ी बहन सुषमा ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने पिता को यह जानकारी दी। इसके बाद पिता ने भी आवाज दी लेकिन अमन के कमरे में से कोई आवाज नहीं आई। इस पर खिड़की से झांककर देखा गया तो अमन फांसी पर लटका हुआ था। यह देख बहन और पिता के होश उड़ गए। तत्काल धनगांव थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]