Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 8 वर्षीय मासूम बालिका से अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग आरोपी की जमानत खारीज।

8 वर्षीय मासूम बालिका से अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग आरोपी की जमानत खारीज।

नीमच। श्री जसवंतसिंह यादव, अपर सत्र न्यायाधीश, नीमच द्वारा एक बुजुर्ग आरोपी जिस पर 08 वर्षीय मासूम बालिका से अश्लील हरकत करने का आरोप हैं, उसका जमानत आवेदन अभियोजन द्वारा लिखित विरोध करने पर खारिज कर दिया। अभियोजन मीड़िया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हैं तथा पीडिता 08 वर्षीय बालिका है जो कि बुजुर्ग को नाना कहकर बुलाती हैं। दिनांक 26.11.2018 को रात के लगभग 09ः00 बजे 08 वर्षीय बालिका आरोपी को मक्के की रोटी देने गई तब आरोपी घर में अकेला था तो उसने बुरी नियत से बालिका के गुप्तांगो से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करी। बालिका ने घर आकर यह बात उसकी मॉ व भाई को बतायी, तब उसकी मॉ ने आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट लिखाई, जिस पर से अपराध क्रमांक 551/18, धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 376(2)(च) भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। पुलिस नीमच सिटी द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहा पर आरोपी ने जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। श्री आर. आर. चौधरी, डी.पी.ओ. द्वारा जमानत आवेदन का लिखित में विरोध करते हुए कहा कि वयोवृद्ध आरोपी द्वारा 08 वर्षीय मासूम बालिका जो उसको नाना कहकर पुकारती थी, के साथ समाजिक मर्यादाओं को लांघते हुए अश्लील हरकत की हैं तथा आरोपी द्वारा किया गया अपराध गंभीर प्रकृति का होकर आजीवन कारावास से दण्डनीय हैं, इसलिए यदि आरोपी को जमानत दी गई तो समाज में गलत संदेश जायेगा, इसलिए आरोपी का जमानत आवेदन खारिज किया जाये। अभियोजन के तर्को से सहमत होकर श्री जसवंतसिंह यादव, अपर सत्र न्यायाधीश, नीमच द्वारा आरोपी गोपालसिंह पिता बल्लासिंह उर्फ मल्लासिंह अरोरा, उम्र-62 वर्ष, निवासी-इन्द्रा नगर, तहसील व जिला नीमच का जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]