Follow Us

  • Home
  • /
  • अपराध
  • /
  • शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ सड़क मरम्मत का काम।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ सड़क मरम्मत का काम।

अभिलाषा तिवारी की कलम से @कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदहाई के ग्राम कछडा़री के पहुंच मार्ग में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं।पानी निकासी न होने के कारण इन गढ़्ढ़ों में गांव का पानी भरा रहता है।जिससे दुर्गंध आती है वाहनों के निकलने से गंदगी एवं कीचड़ पूरी सड़क में फैल जाता है। इसी सड़क से नदावन, छिंदहाई पिपरिया, कुठिया, मुहागवां, मोहनी, आदि गाँव के यात्री पिपरियाकला स्टेशन जाते हैं।सबसे बड़ी बात यह है कि समीपस्थ ग्राम बगैहा शासकीय स्कूल व नदावन हाई स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अन्य मार्ग न होने के कारण इसी कीचड़ से सने रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है जिससे उनकी ड्रेस गन्दी हो जाती है। इसके अलावा सड़क में कुछ ग्रामीणों द्वारा मनमाने तरीके से ब्रेकर बनाये गये हैं जिससे आये दिन दो पहिया चालक गिर कर घायल होते हैं।ग्रामीणों द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत छिंदहाई पिपरिया के सचिव, सरपंच, एवं पंचायत इंजीनियर के अलावा जनपद पंचायत बड़वारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव के द्वारा सात माह पहले सरपंच सुंदरलाल आदिवासी को बुलाकर कहा गया था पंचायत इंजीनियर से सड़क को डीपीआर में चढ़ाकर जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य चालू करो लेकिन इंजीनियर की लापरवाही के चलते अभी तक सड़क को डीपीआर में नहीं चढ़ाया गया है।लिहाजा सड़क निर्माण का काम नहीं किया जा सकता है जिसके कारण ग्रामीणों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।इस समस्या के बारे में जब हमारे संवाददाता नीरज तिवारी ने पंचायत सचिव से जानकारी मांगी तो सचिव ने बताया कि अभी सिर्फ नवीन सड़क निर्माण कार्य की अनुमति मिल रही हैं मरम्मत कार्य की अनुमति मिलते ही सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य कराते हुए पानी निकासी के लिए नाली भी बनाई जायेगी।विगत दिनों हुई विशेष ग्राम सभा में इस सड़क की मरम्मत के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है स्वीकृति मिलते ही सड़क की मरम्मत कराई जायेगी

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]