Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • मोदी सरकार का बड़ा फैसला, गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी

नाईदुनिया वेबसाइट@नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जहां विपक्ष किसानों को लेकर दांव खेल रही है वहीं मोदी सरकार ने बड़ा दांव चलते हुए सवर्णों को आरक्षण दे दिया है। खबरों के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगा दी है। सरकार के इस फैसले का फायदा गरीब तबके और दलितों को मिलेगा। अपने इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार संविधान में भी संशोधन करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में साफ किया था कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या इनके अलावा किसी भी अन्य विशेष श्रेणी में दिए जाने वाले आरक्षण का कुल आंकड़ा 50% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। माना जा रहा है कि मोदी सरकार मंगलवार को ही इस बाबत सदन में विधेयक पेश कर सकती है क्योंकि शीत कालीन सत्र का यह अंतिम दिन है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि बीते दिनों आरक्षण के मुद्दे पर उसे आलोचना का सामना करना पड़ा था और मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर भी इसका असर पड़ा।

मालवांचल

[ View All ]

पुलिस ने पकड़े 165 वारंटी सट्टा खिलाने वाले 10 लोगों पर केस ओर 65 होटल-लॉज की ली तलाशी

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

विडियो

[ View All ]