Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • सिंबा का एक और रिकॉर्ड, रणवीर-सारा की फिल्म 200 करोड़ के इतनी पास

सिंबा का एक और रिकॉर्ड, रणवीर-सारा की फिल्म 200 करोड़ के इतनी पास

Box Office: सिंबा का एक और रिकॉर्ड, रणवीर-सारा की फिल्म 200 करोड़ के इतनी पास Jagran@ सिर्फ इतना ही नहीं सिंबा ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के 190 करोड़ और रितिक रोशन- कटरीना कैफ की बैंग बैंग के 181 करोड़ रूपये की आजीवन कमाई को भी मात दे दी है।... मुंबई। रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने दूसरे वीकेंड में भी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी रखते हुए नया रिकॉर्ड बना लिया है। रणवीर सिंह अब तक तो दूसरों के रिकॉर्ड तोड़ रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी ही फिल्म बाजीराव मस्तानी के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिंबा ने अपनी रिलीज़ के दसवें दिन यानि दूसरे रविवार को करीब 17 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब कुल कमाई 191 करोड़ 15 लाख रूपये हो गई है। इसी के साथ सिंबा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ 20 लाख रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण ( अब पत्नी) के साथ काम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं सिंबा ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के 190 करोड़ और रितिक रोशन- कटरीना कैफ की बैंग बैंग के 181 करोड़ रूपये की आजीवन कमाई को भी मात दे दी है। सिंबा ने कल ही सलमान खान की फिल्म रेस 3 के 169 करोड़ 40 लाख रूपये और टाइगर श्रॉफ की बाग़ी 2 के 165 करोड़ 38 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। रोहित शेट्टी की इस मसाला एंटरटेनर को अब सलमान खान की एक था टाइगर के 199 करोड़ रूपये के कलेक्शन को पार करना है जो इस हफ़्ते में आसानी से हो जाएगा। साथ ही फिल्म भी 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जायेगी। इस क्लब में चेन्नई एक्सप्रेस, किक और धूम 3 जैसी फिल्में सिंबा का इंतज़ार कर रही हैं। सिंबा ने 20 करोड़ 72 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में 75 करोड़ 11 लाख रूपये का बिज़नेस किया। सिंबा के जबरदस्त प्रदर्शन के कारण ही रणवीर सिंह 100 करोड़ क्लब में चौथी बार, सारा अली खान की पहली बार और रोहित शेट्टी की 8वीं बार एंट्री हुई है। सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा को देश भर में 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ में 963 रिलीज़ किया गया है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]