Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • बहनों ने कबूले संदेही युवती और भय्यू महाराज के संबंध

बहनों ने कबूले संदेही युवती और भय्यू महाराज के संबंध

नईदुनिया@इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भय्यू महाराज आत्महत्या केस में पुलिस ने शनिवार को उनकी दो बहनों से पूछताछ की। दोनों ने कहा कि संदेही युवती और महाराज के संबंध थे। वह उनसे शादी करना चाहती थी। एक बार उसे जबर्दस्ती बेडरूम से निकाला था। जांच अधिकारी सीएसपी अगम जैन दोपहर करीब दो बजे स्कीम-78 स्थित भय्यू महाराज के घर 'शिवनेरी" पहुंचे और महाराज की बहन रेणु व मोनू से पूछताछ की। रेणु ने कहा कि फूटी कोठी निवासी युवती महाराज पर शादी का दबाव बना रही थी। महाराज ने पहले इसे काम पर रखा था लेकिन धीरे-धीरे वह उनके करीब आ गई। उनके बेडरूम में ही रुकने लगी। आयुषी से शादी की खबर मिलने पर वह घर आ गई और महाराज के बेडरूम में घुस गई। मेरे पति ने उसे बाहर निकाला। कुछ कर्मचारियों से पता चला कि युवती को सेवादार विनायक ने ही बुलाया था। सीएसपी ने महाराज की मां कुमुदनी से भी चर्चा की। हालांकि इस दौरान आयुषी को रूम से बाहर निकाल दिया। सीएसपी के मुताबिक, अभी मौखिक पूछताछ हुई है। प्रेम संबंधों के सबूत मिले डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक, पुलिस को चैेटिंग के स्क्रीन शॉट के सबूत मिले हैं जिसमें महाराज और युवती के बीच प्रेम संबंध जाहिर हो रहे हैं। परिजन ने मोबाइल, कपड़े, ज्वेलरी के बिल भी मुहैया करवाए हैं। ब्लैकमेलिंग साबित करने के लिए कुछ प्रमाणों की जरूरत है। जांच कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। आयुषी के बयान परिवार वालों से अलग इस पूरे मामले में महाराज की मां, बेटी, बहनों के बयान से संदिग्ध युवती, विनायक और अन्य सेवादार संदेह के घेरे में आ गए हैं। जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि आयुषी कई बातों को लेकर परिवार वालों से उलझ रही है लेकिन उसका बयान कई मामलों में परिवार वालों से अलग है। उधर कई सेवादार, कर्मचारियों ने उस पर ही प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना है महाराज के लाखों रुपए आयुषी के पास रहते थे। वह हिसाब नहीं दे रही है। विनायक दोबारा तलब, ड्राइवर के सामने पूछताछ पुलिस ने विनायक को भी शनिवार को दोबारा तलब कर लिया। उससे ड्राइवर कैलाश के सामने पूछताछ की गई। कैलाश शुक्रवार को ही जमानत पर छूटा था। कैलाश ने एमआईजी थाने में विनायक और युवती द्वारा रची गई साजिश का खुलासा किया था।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]