Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • लखनऊ में अवैध रेत खनन मामले में सीबीआई ने सुर्खियों में रहने वाली आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के घर समेत उत्तर प्रदेश में 12 स्थानों पर छापेमारी की......

लखनऊ में अवैध रेत खनन मामले में सीबीआई ने सुर्खियों में रहने वाली आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के घर समेत उत्तर प्रदेश में 12 स्थानों पर छापेमारी की......

  आज तक के सौजन्य से @ रेत के अवैध खनन से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 जगहों पर छापे मारे. अधिकारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी बी. चन्द्रकला सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर इस संबंध में छापे मारे गए. चन्द्रकला भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियानों के लिए सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं. उन्होंने बताया कि छापे उत्तर प्रदेश के जालौन, हमीरपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के साथ ही दिल्ली में भी मारे गए. दरअसल, सीबीआई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच कर रही है. बी. चंद्रकला का घर योजना भवन के पास सफायर एंड विला में है. फिलहाल, बी चंद्रकला डेप्यूटेशन पर हैं. यूपी में उनकी छवि एक कड़क और ईमानदार अफसर की रही है. इससे पहले बुलंदशहर, हमीरपुर समेत कई जिलों में बतौर डीएम चंद्रकला ने अपने कामों और कड़क अंदाज की वजह से वाहवाही और सुर्खियां बटोर चुकी हैं. सीबीआई ने चंद्रकला के हमीरपुर आवास पर छापेमारी की है. बी. चन्द्रकला 2008 बैच की IAS अधिकारी हैं. सोशल मीडिया पर चंद्रकला काफी मशहूर हैं. पर लोकप्रियता के मामले में चंद्रकला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहीं आगे हैं. फेसबुक पर चंद्रकला के 8,636,348 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, अखिलेश के फॉलोअर्स की संख्या 6,816,363 है. पहले भी लग चुके हैं चंद्रकला पर 'दाग' साल 2017 में IAS बी. चंद्रकला अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में डिफॉल्टर साबित हुई थीं. दरअसल, सिविल सेवा अधिकारियों को 2014 के लिए 15 जनवरी 2015 तक अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड पेश करना था. लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इन अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था. चंदकला का नाम भी इसमें शामिल था. केंद्र सरकार के सामान्य प्रशासन एवं प्रशिक्षण विभाग की जानकारी के मुताबिक चंद्रकला की संपत्ति 2011-12 में सिर्फ 10 लाख रुपये थी. 2013-14 में यह बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपये हो गई. यानी एक साल में उनकी संपत्ति 90 फीसदी बढ़ी. 2011-12 में अपने गहने बेचकर और वेतन से चंद्रकला ने आंध्र प्रदेश के उप्पल में 10 लाख का फ्लैट खरीदा था. अब उनके पास लखनऊ के सरोजिनी नायडू मार्ग पर अपनी बेटी कीर्ति चंद्रकला के नाम से 55 लाख का फ्लैट है. हालांकि उन्होंने दावा किया था कि यह फ्लैट उनके सास-ससुर ने उन्हें गिफ्ट किया था. इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश के अनूपनगर में भी उन्होंने 30 लाख का एक मकान खरीदा है. इससे वह 1.50 लाख रुपये सालाना कमाई का दावा करती हैं

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]