Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • CM मनोहर लाल के खिलाफ फेक न्यूज के आरोप में 70 AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार CM मनोहर लाल के खिलाफ फेक न्यूज के आरोप में 70 AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार

CM मनोहर लाल के खिलाफ फेक न्यूज के आरोप में 70 AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार CM मनोहर लाल के खिलाफ फेक न्यूज के आरोप में 70 AAP कार्यकर्ता गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि फर्जी खबर के वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आइटी सेल ने फर्जी खबर सोशल मीडिया पर चलाने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था।... गुरुग्राम, जेएनएन। सोशल मीडिया पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ वायरल हुई पोस्ट ने घमासान मचा दिया है। हरियाणा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर मामले पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये कैसी तानाशाही है? खट्टर साहिब को पंजाबियों का मुख्यमंत्री कहने पर कल देर रात 70 युवाओं को गिरफ़्तार कर लिया? वहीं, फेक न्यूज के इसी मामले में जन नायक जनता पार्टी के यूथ विंग इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (इनसो) के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट संजीव जाखड़ को भी हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबर चलाने और फिर इसे वायरल करने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि फर्जी खबर के वायरल होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आइटी सेल ने फर्जी खबर सोशल मीडिया पर चलाने को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इस पर मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजीव जाखड़ को दिल्ली से सटे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। संजीव जाखड़ मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है। आरोप है कि शुक्रवार को आधी रात करीब एक बजे हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आम आदमी पार्टी के करीब 70 से ज़्यादा नेताओं को उनके घरों में घुसकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनमें हिसार लोकसभा प्रभारी अनूप चानौत और सोशल मीडिया इंचार्ज हरपाल क्रांति भी शामिल हैं। इन सभी नेताओं पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान से संबंधित एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है। AAP की ओर से बयान आया है कि भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के करीब 70 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। AAP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गूंज दिल्ली में भी दिखी। दिल्ली में सिविल लाइंस में AAP नेता गोपाल राय और हरियाणा AAP नेता नवीन जयहिंद ने पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मनोहर लाल सरकार पर हमला बोला है। AAP के राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ट्वीट किया- '2014 के हरियाणा चुनावों में CM खट्टर जी 'पंजाबी' होने की दुहाई दे कर वोट मांग रहे थे। 2018 में वो ही अखबार की खबर AAP कार्यकर्ताओं द्वारा Whatsapp पर भेजने पर जेल में डाल दिया जाता है अघोषित एमरजेंसी में आपका स्वागत है, 'स्वघोषित राजाओं' की आलोचना पर आप को जेल भेज दिया जायेगा?' यहां पर बता दें कि हरियाणा में पिछले दिनों हुए पांच नगर निगमों के चुनाव प्रचार के दौरान करनाल में पोस्टर लगे थे, जिसमें पंजाबी समुदाय को एकजुट रहने की बात कही गई थी। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। उस दौरान जागरण से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने कहा था- 'सबके कैंपेन करने के अपने तरीके हैं। सरकार का या मेरा इस पोस्टर से कोई ताल्लुक नहीं है। शायद आप पंजाबी बिरादरी के एकजुट होने संबंधी पोस्टर की बात कर रहे हैं।'

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]