Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • मन्दसौर की घटना को लेकर आलोट मे दिया ज्ञापन। आरोपी को मृत्युदंड की मांग की

मन्दसौर की घटना को लेकर आलोट मे दिया ज्ञापन। आरोपी को मृत्युदंड की मांग की

आलोट- मन्दसौर में 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुवे दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के विरोध में शुक्रवार को अभिभाषक संघ आलोट व भगवा फोर्स एवम् फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में तहसीलदार स्वाति तिवारी को मुख्यमंत्री एवम् राज्यपाल के नाम ज्ञापन दे कर आरोपी को मृत्यु दंड दिये जाने की मांग की। इससे पहले भगवा फोर्स एवम् फूले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने लखारा कुई चौराहे से एक मौन वाहन रैली निकाली जो की नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहूंची जहां मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जिसका वाचन दिलीप सिंह ने किया इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, पार्षद शैलेष आंचलिया, सचिन भीलवारा, राजेश प्रजापती, गोविन्द सोलंकी ,मुर्तजा इज्जी सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसके बाद अभिभाषक संघ आलोट के सदस्यों ने भी राज्यपाल के नाम ज्ञापन दे कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुवे घटना की निन्दा की ज्ञापन का वाचन विमल कुमार जैन ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक रविन्द्र कुमार जांगलवा, विष्णु गोयल, प्रहलाद सिंह परिहार,संजय शाह, सईद खान, मनीष फरक्या, महेन्द्र चौधरी सहीत समस्त अभिभाषक उपस्थित थे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]