Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  • हनुमान जी की प्रिय बनना है, तो उनके पूजन में जपो निरंतर जय श्री राम

हनुमान जी की प्रिय बनना है, तो उनके पूजन में जपो निरंतर जय श्री राम

कमलेश शर्मा@ हनुमान जी की प्रिय बनना है, तो उनके पूजन में जपो निरंतर जय श्री राम मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है और वे परम राम भक्‍त हैं ये बात हर कोई जानता है। अत इस दिन राम मंत्र के साथ करें बजरंगबली की पूजा। ... मंगल को पूजा से मिलता है शुभ फल माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म मंगलवार के दिन ही हुआ। अत: इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व होता है। हनुमान जी एक सहज प्रसन्न होने वाले देव हैं। अपनी दिनचर्या का कोई भी कार्य करते हुए भी यदि उनके नाम का स्मरण किया जाए तो इतने मात्र से ही आपके सारे संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा कहा जाताहै कि जो भी भक्‍त श्री हनुमान जी का नाम स्मरण कर लेता है वह भय से मुक्ति प्राप्त कर लेता है और उसके बुद्धि, यश, शौर्य, साहस और आरोग्य में वृद्धि होती है। जपें राम नाम हनुमान जी की पूजा करने की सामान्‍य विधि तो आप पहले ही जान चुके हैं, परंतु कोई कष्‍ट बहुत ज्‍यादा सता रहा हो ये विशेष उपाय करके उनसे मुक्‍ति पा सकते हैं। जैसे मंगलवार को रात के समय हनुमान जी के समक्ष मिट्टी के पात्र में तेल का दीपक जलायें। हर मंगलवार और को हनुमान जी की पूजा करने का विधान तो है ही। उसमें भी आराधना करते समय यदि श्री राम के नीचे दिए मंत्र का जाप भी किया जाए तो शीघ्र ही उत्तम एवं शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है। मंत्र इस प्रकार है: ऊं राम ऊं राम ऊं राम। इस के जाप के बाद श्रीराम स्तुति और आरती भी करें। इसके प्रभाव से किसी भी संकट में हनुमान संकटमोचक बन रक्षा करते हैं और सुख, सौभाग्य का आर्शिवाद देते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]