Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर हुई चर्चा।

थाना परिसर में जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और पत्रकार रहे मौजूदकटनी।बीआगामी त्योहारों ईद, रक्षाबंधन और कजलिया को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए थाना विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 
 थाना प्रभारी *अभिषेक चौबे* और नायब तहसीलदार विजयराघवगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, शांति समिति सदस्य और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में जुलूस, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नायब तहसीलदार ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की।
वहीं वर्षा ऋतु को देखते हुए आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि बाढ़ या नदी-नालों में पानी होने पर सड़क पार न करें। सर्पदंश के मामलों में तत्काल अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू कराने की भी अपील की गई।
बैठक में सभी सदस्यों ने त्योहारों को शांति से मनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में थाना प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]