Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा: घूघरा पंचायत में तालाब निर्माण में 15 लाख का घोटाला जनपद सदस्य महेंद्र कोरी ने कलेक्टर की जांच की मांग।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ढीमरखेड़ा: घूघरा पंचायत में तालाब निर्माण में 15 लाख का घोटाला जनपद सदस्य महेंद्र कोरी ने कलेक्टर की जांच की मांग।

सरपंच-सचिव-उपयंत्री पर मिलीभगत का आरोप। 

*कटनी।* जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र क्रमांक 10 के जनपद सदस्य *महेन्द्र कोरी* ने ग्राम पंचायत घूघरा में तालाब निर्माण में 15 लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने सिलौंडी जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष तिवारी को आवेदन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
 तालाब के लिए 2023-24 में 10 लाख और 2025-26 में 5 लाख रुपये स्वीकृत हुए, लेकिन काम अधूरा है। आरोप है कि सरपंच, सचिव और उपयंत्री की मिलीभगत से राशि का बंदरबांट कर दिया गया। उन्होंने पंचायत के अन्य कार्यों की भी जांच कराने की मांग की है।
तालाब न बनने से गांव में पानी की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]