Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @ कलेक्टर-एसपी बने शिक्षक, तो PM श्री स्कूल कुआं में खिल उठे बच्चों के चेहरे।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @ कलेक्टर-एसपी बने शिक्षक, तो PM श्री स्कूल कुआं में खिल उठे बच्चों के चेहरे।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अधिकारियों ने पढ़ाया पाठ, सही जवाब पर बांटी मिठाई
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को PM श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुआं का नजारा ही बदल गया। जिले के कलेक्टर  आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक  अभिनव विश्वकर्मा अचानक शिक्षक बनकर कक्षा में पहुंचे। अधिकारियों को शिक्षक की भूमिका में देखकर विद्यार्थियों के चेहरे उत्साह से खिल उठे।
*कलेक्टर ने पढ़ाई ‘हार की जीत’*
कलेक्टर  आशीष तिवारी ने कक्षा 9वीं और 10वीं के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाई। 9वीं की कक्षा में उन्होंने हिंदी की कहानी ‘हार की जीत’ को संवादात्मक अंदाज में समझाया। बीच-बीच में पात्रों और संदेश पर सवाल पूछे। जिन बच्चों ने सही जवाब दिए उन्हें मिठाई देकर प्रोत्साहित किया गया। केला और बिस्किट भी वितरित किए गए।
कलेक्टर ने कहा कि "पढ़ाई सिर्फ अंक लाने के लिए नहीं, बल्कि जीवन को समझने और सही निर्णय लेने के लिए है।"
*एसपी ने आसान बनाई अंग्रेजी*
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने कक्षा 10वीं में अंग्रेजी का अध्याय-3 ‘Two Stories About Flying’ पढ़ाया। उन्होंने पाठ को सरल भाषा में समझाया और सवाल-जवाब के जरिए बच्चों की समझ परखी। एसपी को शिक्षक के रूप में देखकर छात्रों में खासा उत्साह अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ा हौसला
इस मौके पर वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और एसडीएम विवेक गुप्ता भी उपस्थित रहे।
पढ़ाई के दौरान कक्षा में आत्मीयता और अपनापन का माहौल रहा। बच्चों का कहना था कि जब इस तरह संवाद और प्रोत्साहन के साथ पढ़ाई होती है तो सीखना और भी आनंददायक हो जाता है।

-

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

विडियो

[ View All ]