Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@मूंग बेचने को दर-दर भटक रहे किसान कांग्रेस ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@मूंग बेचने को दर-दर भटक रहे किसान कांग्रेस ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

 ढीमरखेड़ा। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी, खरीदी केंद्र बदलने, खाद और बिजली की किल्लत दूर करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन होगा।
*मूंग खरीदी में हो रही परेशानी*  
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल तैयार है लेकिन सरकारी खरीदी सुस्त है। नियम कड़े होने से किसान परेशान हैं। पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित की जाए। सरकारी तंत्र की शिथिलता के चलते बिचौलिए औने-पौने दाम पर फसल खरीद रहे हैं। पूरी फसल नहीं खरीदी गई तो किसान कर्ज में फंस जाएंगे।
*खरीदी केंद्र की दूरी बनी मुसीबत*  
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में राधे कृष्णा वेयरहाउस भूला में मूंग-उड़द खरीदी केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र ढीमरखेड़ा के बड़े हिस्से के किसानों से बहुत दूर है। किसानों को उपज लाने में भारी परिवहन खर्च उठाना पड़ रहा है। लंबी कतारों में कई दिन बर्बाद हो रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि केंद्र को तहसील मुख्यालय के पास ढीमरखेड़ा और पान उमरिया में स्थानांतरित किया जाए। इससे किसानों का समय और पैसा बचेगा
*खाद की कालाबाजारी पर जताई नाराजगी*  
खरीफ सीजन शुरू होते ही यूरिया और डीएपी की मांग बढ़ गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सोसायटियों और सरकारी गोदामों से खाद गायब है, जबकि निजी विक्रेताओं के पास स्टॉक है। कालाबाजारी और जमाखोरी धड़ल्ले से हो रही है। किसान लाइनों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं और ऊंचे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। मांग की गई कि जमाखोरों पर कार्रवाई हो और सोसायटियों से पारदर्शी तरीके से खाद बांटी जाए।
*बिजली कटौती से भी किसान परेशान*  
ज्ञापन में बिजली की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा भी उठाया गया। सिंचाई के समय बिजली कटौती से फसलें प्रभावित हो रही हैं। कांग्रेस ने कृषि फीडरों पर पर्याप्त बिजली देने की मांग की।
*उग्र आंदोलन की चेतावनी*  
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर सरकार गंभीर नहीं है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।
 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]