Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई: बिना नंबर ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई: बिना नंबर ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन, चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त।

विजयराघवगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई की , पुलिस ने गश्त के दौरान नदीपार पानी टंकी के पास बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की टीम ने यह कार्रवाई की। अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए धारा 106 बीएनएस के तहत जब्ती की गई।
*बिना दस्तावेज पकड़ा गया ट्रैक्टर*  
 गश्त के दौरान विजयराघवगढ़ रोड पर लाल रंग का महिंद्रा कंपनी ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरकर जाते मिला, पुलिस ने वाहन रोका चालक दिनेश केवट पिता तम्मा केवट उम्र 20 साल निवासी ग्राम गुड़ेहा थाना विजयराघवगढ़ के पास रेत के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
*बिना नंबर वाहन जब्त, केस दर्ज*  
ट्रैक्टर बिना नंबर का था। चेसिस नंबर ABNABAEXAMRAQ5745 और इंजन नंबर RMA2EAN1692 है। पुलिस ने धारा 106 बीएनएस के तहत ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर ली। चालक के विरुद्ध धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत इस्तगासा क्रमांक 19/26 कायम कर प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज शाखा कटनी भेजा गया है।
*इनकी रही भूमिका*  
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष कुमार स्वामी, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते और स्वतंत्र साक्षियों की मुख्य भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]