Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में परिवर्तन,सुबह 7:30 से दोपहर 12.30बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में परिवर्तन,सुबह 7:30 से दोपहर 12.30बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं।

कलेक्टर  आशीष तिवारी ने जारी किया आदेश
कटनी जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर  आशीष तिवारी द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर  तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए शाला संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
    अब आगामी आदेश तक सभी विद्यालयों में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं शैक्षणिक स्टाफ को  विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य रहेगा, ताकि अन्य प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जा सकें।
   परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा। इसके साथ ही मूल्यांकन कार्य भी अपने निर्धारित समय पर यथावत जारी रहेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जो 30अप्रैल तक लागू रहेगा। जारी आदेश के अनुसार  सभी स्कूल प्रबंधकों और संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो सकें।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]