Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @इटौली में बिना अनुमति बोरिंग करते दो मशीनें जब्त, सिलौड़ी पुलिस की कार्रवाई से बोरिंग एजेंटों में हड़कंप।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @इटौली में बिना अनुमति बोरिंग करते दो मशीनें जब्त, सिलौड़ी पुलिस की कार्रवाई से बोरिंग एजेंटों में हड़कंप।

 

ढीमरखेड़ा  पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के आदेश के पालन में अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में ग्राम इटौली में बिना अनुमति के बोरिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीनों को जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक TN28BA-8293 के चालक मनी. के. के. एवं ट्रक क्रमांक TN28BA-8300 के चालक रघुनाथ तिवारी को बिना वैध अनुमति के बोरिंग करते हुए मौके पर पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ धारा 223ए, 3(5) बीएनएस तथा पेयजल अधिनियम 1986 की धारा 6 और 9 के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
*कार्रवाई में शामिल टीम*  
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय की मुख्य भूमिका रही। उनके साथ प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के बोरिंग या अन्य अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]