Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @थाना ढीमरखेड़ा द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @थाना ढीमरखेड़ा द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई।


बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त
 ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे  द्वारा कि कार्रवाई  गई,मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ा, थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक 10 चक्का ट्रक (क्रमांक KA 51 MA 3375, अशोक लीलैंड) में रोटरी बोर मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा था।   पास में ही सपोर्ट वाहन ट्रक (क्रमांक KA 45 AH 2812) खड़ा था। जिसे चालक प्रिया स्वामी पिता राजू स्वामी (उम्र 40 वर्ष), निवासी तमिलनाडु आपरेट कर रहा था। दोनों चालकों से बोरिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परंतु उनके द्वारा कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश अनुसार जिले में लागू प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों ट्रकों को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 223, 3(5) बीएनएस एवं मध्य प्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 9 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
 मुख्य भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक रंजीत गंधर्व एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]