Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की युवा मोर्चा कटनी जिला अध्यक्ष बने पंडित राहुल पांडे

कटनी से अभिलाषा तिवारी @अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की युवा मोर्चा कटनी जिला अध्यक्ष बने पंडित राहुल पांडे


ब्राह्मण समाज ने युवाओं पर जताया भरोसा। 
ढीमरखेड़ा। जिले के सामाजिक और संगठनात्मक परिदृश्य में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय ने नई हलचल पैदा कर दी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंडित राहुल पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा (कटनी) नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी की अनुशंसा पर की गई है। जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति 7 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी और आगामी तीन वर्षों तक राहुल पाण्डेय इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। 
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी कला बी निवासी पंडित राहुल पाण्डेय लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़, संगठनात्मक कौशल और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोनयन पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राहुल पाण्डेय से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी नेतृत्व क्षमता और सक्रियता के बल पर ब्राह्मण समाज को एकजुट करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को नई गति देंगे। 
नियुक्ति के बाद पंडित राहुल पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी एवं जबलपुर संभाग प्रभारी पंडित अजय पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]