Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त।

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त।

ढीमरखेड़ा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किया थाना प्रभारी अभिषेक चौबे महत्वपूर्ण सफलता, मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र से गुजरने वाली महानदी के मोहदी घाट पर  ट्रैक्टर ट्राली से रेत निकाली जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई और मौके से एक ट्रैक्टर में ट्राली को मय रेत के पकड़ा गया और बिना नंबर का नीले रंग के टैक्टर ट्राली में अवैध रेत परिवहन कर चालक राम विशाल कोल पिता सकोरी कोल उम्र 26 साल निवासी ग्राम महोदा  के द्वारा ले जाते हुए पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो रेत के संबंध में चालक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली  चालक से जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ट्रैक्टर का वाहन स्वामी विनोद रजक पिता चंद्रिका प्रसाद रजक निवासी महोदा का होना सामने आया है।
प्रकरण में रेत के अवैध उत्खनन  के संबंध में खनिज अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। 
थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे ने बताया कि रेत माफियाओं एवं अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यवाही में  प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव,आरक्षक पंकज, डूमन और गंधर्व की भूमिका रही।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]