Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ चौतरफा नाकाबंदी से पकड़े गए नाबालिक के अपहरणकर्ता

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ चौतरफा नाकाबंदी से पकड़े गए नाबालिक के अपहरणकर्ता


पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी लिए चलाए जा रहे 
मुस्कान अभियान में ढीमरखेड़ा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है
अभिषेक चौबे ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लडकी की दस्तयाबी की गई। साथ ही आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है

 घटना का सक्षिप्त विवरण।  दिनांक 03.04.26 को रात्रि करीब 2:30 बजे प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी अपने मामा के घर से रामलीला देखने को कह कर घर से गई थी जहां से कुछ लोग उसे बोलोरो गाड़ी में उठाकर ले गए हैं आरोपियों द्वारा उसका अपहरण प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कंमाक 199/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के दो अलग-अलग दलों को रात्रि में ही अपहर्ता की पतासाजी के लिए रवाना किया गया। चौतरफा नाकाबंदी की गई। जानकारी प्राप्त हुई और पता चला कि तीन लोग काली बोलोरो गाडी से आये और नाबालिका लडकी को उठा कर ले गये जो मामले को गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी सरहदी थानों को सूचना देकर नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा मेहनत करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपीयान को गिरफ्तार भी किया। घटना में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी को भी जप्त किया गया है । आरोपी 01. राज बागरी पिता मुन्नीलाल बागरी उम्र 20 साल निवासी महुदा थाना सिंगपुर 02. विनय पिता अवधेश बागरी उम्र 20 साल निवासी रिकआकला नागौद 03. अपचारी बालक है।आरोपियों में मुख्य अभियुक्त बाल अपचारी है। प्रकरण के आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा 2 आरोपियों को जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि बाल अपचारी  को बाल सुधार गृह भेजा गया है

 *पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज, आर. गंर्धव सिंह, आर अजय धुर्वे, आर रंजीत सिंह, म.आर. शालनी राजपूत और साइबर सेल से आरक्षक अमित का विशेष योगदान रहा

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]